अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर भीषण टकराव: डूरंड रेखा पार कर बड़ी सैन्य कार्रवाई, कई हताहत 

0
2
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर भीषण टकराव: डूरंड रेखा पार कर बड़ी सैन्य कार्रवाई, कई हताहत 
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर भीषण टकराव: डूरंड रेखा पार कर बड़ी सैन्य कार्रवाई, कई हताहत 

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर भीषण टकराव: डूरंड रेखा पार कर बड़ी सैन्य कार्रवाई, कई हताहत

अफगानिस्तान की सेना ने डूरंड रेखा को पार करते हुए खोस्त-खुर्रम सीमा क्षेत्र के पास पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। इस कार्रवाई को सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में देखा जा रहा है।

हमले के दौरान अफगान सेना ने खुर्रम इलाके में मौजूद पाकिस्तानी सैन्य अड्डों और एक सैन्य वाहन को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा कई अन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। सूत्रों के अनुसार, अफगान सेना ने आर्टिलरी और टैंकों का इस्तेमाल करते हुए लगातार हमला जारी रखा, जिससे देर रात तक सीमा पर गोलाबारी होती रही और तनाव चरम पर पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े 12 बजे तक इस कार्रवाई में पाकिस्तान के 3 सैनिक मारे गए, जबकि 12 अन्य घायल हुए हैं।

इससे पहले 3 मार्च को अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया था कि उसने कुनार प्रांत के असदाबाद के बाहरी इलाकों में गोलीबारी की थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और 16 लोग घायल हुए थे। घायलों में बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की थी।

दोनों देशों के बीच तनाव फरवरी से लगातार बढ़ रहा है, जब पाकिस्तान ने अफगान सीमा के पास हवाई हमले किए थे। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी सीमा पार कार्रवाई की थी।

हाल के दिनों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कई वर्षों में सबसे हिंसक झड़पें देखने को मिली हैं। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान जैसे उग्रवादी संगठनों को शरण दे रही है, जो पाकिस्तान में हमले करते हैं।

वहीं अफगान तालिबान इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करता है। उनका कहना है कि वे किसी भी आतंकी समूह को अपनी जमीन पर पनाह नहीं देते और टीटीपी पाकिस्तान की आंतरिक समस्या है, जिसे उसे खुद ही सुलझाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here