बंगाल के मालदा में मतदाता सूची को लेकर विरोध जारी, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस वाहन पर भी हमला

0
0
बंगाल के मालदा में मतदाता सूची को लेकर विरोध जारी, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस वाहन पर भी हमला
बंगाल के मालदा में मतदाता सूची को लेकर विरोध जारी, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस वाहन पर भी हमला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची को लेकर बवाल जारी है। लोग वैध मतदाताओं के नाम काटने के आरोप लगा रहे हैं। बुधवार से शुरू हुआ यह बवाल अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को सुजापुर में 12 नंबर नेशनल हाईवे को बंद करने के बाद गुरुवार सुबह से ओल्ड मालदा के नारायणपुर में फिर से सड़क जाम कर दिया गया। इस दौरान पुलिस वाहन पर हमला भी किया गया।

बताया जाता है कि गुरुवार सुबह से ही ओल्ड मालदा के नारायणपुर में फिर से बावल शुरू हो गया। यहां भी काफी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क जाम कर बैठे हुए हैं। इसी जिले में गुरुवार को इंग्लिशबाजार के यादुपुर इलाके में भी वोटर लिस्ट से नाम कटने के विरोध में बवाल मचा। लोग सड़क पर उतर गए। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। यादुपुर बाईपास पर उग्र भीड़ ने पुलिस वाहन पर हमला बोल दिया और भारी तोड़फोड़ की। ईंटों की मार से पुलिस वाहन के ड्राइवर के सिर पर चोट आई और वह घायल हो गया।

इससे पहले बुधवार सुबह से आधी रात तक सुजापुर में नेशनल हाईवे-12 को जाम कर रखा गया। इसके बाद पड़ोस के मोथाबाड़ी विधानसभा में भी हंगामा हुआ। जहां एसआइआर कार्य में लगे सात जजों को करीब 9 घंटे तक रोके रखा गया। इनमें तीन महिला न्यायाधीश भी शामिल थीं। इस अभूतपूर्व घटना पर राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने राज्य पुलिस के डीजी से सख्त रिपोर्ट मांगी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सभी वैध दस्तावेज होने के बावजूद मतदाता सूची से उनके नाम हटाए जाने के विरोध में वे प्रदर्शन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here