अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बोलीं—सशक्त महिलाएं ही प्रगतिशील राष्ट्र की मजबूत नींव

0

द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को कहा कि शिक्षित और सशक्त महिलाएं किसी भी प्रगतिशील राष्ट्र की मजबूत नींव होती हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि ‘नारी शक्ति’ आज विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है और साहस के साथ नेतृत्व कर रही है। इससे एक अधिक समावेशी और समृद्ध समाज की नींव मजबूत हो रही है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, “इस अवसर पर हमें अपने सामूहिक संकल्प को दोहराना चाहिए कि हम ऐसा समाज बनाएं जहां हर महिला को आगे बढ़ने और गरिमा, सुरक्षा तथा स्वतंत्रता के साथ जीवन जीने के समान अवसर मिलें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here