पाकिस्तान पर बरसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा-अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर सकता है पड़ोसी

0
0
पाकिस्तान पर बरसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा-अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर सकता है पड़ोसी
पाकिस्तान पर बरसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा-अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर सकता है पड़ोसी

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट जंग के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। केरल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि भारत का पड़ोसी आजकल जिस स्थिति में है, उसमें कोई भीगलत हरकतकर सकता है। राजनाथ सिंह ने चेतावनी दी कि अगर उसने ऐसा करने की हिम्मत की तो भारत का एक्शन अभूतपूर्व और निर्णायक होगा।

राजनाथ सिंह ने कहा देश में ईंधन या गैस का कोई भी संकट नहीं है। भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए तैयार है। भारतीय नेवी होर्मुज स्ट्रेट से टैंकरों को सुरक्षित रूप से ला रही है। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री भारत के हितों की रक्षा के लिए कूटनीतिक कुशलता का इस्तेमाल कर रहे हैं।

रक्षामंत्री ने कहा कि बीते 11 साल में चाहें इंटरनल सिक्योरिटी की बात हो, चाहे बाहर के दुश्मनों से सुरक्षा की, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती दी है। अगर सिर्फ आतंकवाद की बात करें तो याद कीजिए कि कांग्रेस की सरकार में हालात कैसे थे? आए दिन देश में किसी किसी जगह पर आतंकी घटनाएं होती थीं। जब से एनडीए की सरकार बनी है, आतंकी घटनाओं पर केवल लगाम लगी है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ हमने निर्णायक एक्शन भी लिए हैं। इस दौरान रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here