बारिश ने बिगाड़ा सुपर-8 का रोमांच: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मुकाबला रद्द, सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल

0
1

टी-20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला अहम मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। लगातार बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक देकर संतोष करना पड़ा।

अब सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों को अपने बचे हुए दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को आगे इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतरना है।

सुपर-8 के इस पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि खेल शुरू होने से पहले ही बारिश ने दस्तक दे दी। मैच रेफरी ने करीब ढाई घंटे तक इंतजार किया, लेकिन आर प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश नहीं थमी और अंततः मैच रद्द करने का निर्णय लेना पड़ा।

गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में यह दूसरी बार है जब कोई मैच बारिश के कारण रद्द हुआ है। इससे पहले जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच का मुकाबला भी बिना नतीजे के समाप्त हो गया था।

बारिश ने जहां दर्शकों का रोमांच अधूरा छोड़ दिया, वहीं सुपर-8 की अंक तालिका को और अधिक रोमांचक बना दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here