सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

0
1
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 30 मार्च को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी भारी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। बीएसई सेंसेक्स 1018.00 अंकों की गिरावट के साथ 72,565.22 अंकों पर खुला, वहीं एनएसई निफ्टी ने 269.95 अंकों के नुकसान के साथ 22,549.65 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की।

आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में 30 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले, जबकि निफ्टी की 50 में से सिर्फ 2 कंपनियों के स्टॉक्स ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 48 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एटरनल के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स के शेयरों में एटरनल, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, इन्फोसिस, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, इंडिगो, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, टाइटन, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति सुजुकी, एचसीएल टेकृ, आईटीसी, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, बीईएल और एनटीपीसी के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। शुक्रवार को भी शेयर बाजार में भारी गिरावट रही थी। शुक्रवार को सेंसेक्स 1690.23 अंकों के नुकसान के साथ 73,583.22 अंकों पर और निफ्टी 486.85 अंकों की भारी गिरावट के साथ 22,819.60 अंकों पर बंद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here