अमेरिका के ईरान के  सबसे बड़े पुल को तबाह करने का दावा, ईरान ने नागरिक ढांचे पर हमले को निंदनीय बताया 

0
1

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान के “सबसे बड़े पुल” को निशाना बनाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें विस्फोट के बाद काला धुआँ उठता दिखाई दे रहा है।

ट्रंप ने कहा कि यह पुल अब कभी इस्तेमाल के लायक नहीं रहेगा। साथ ही उन्होंने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अब समझौते का समय है, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए और देश के पास कुछ भी न बचे।

वहीं, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नागरिक ढांचे पर हमले को निंदनीय बताया और कहा कि ऐसे हमले ईरान को झुकाने में सफल नहीं होंगे।

अरागची ने कहा कि हर पुल और इमारत को पहले से अधिक मजबूती के साथ दोबारा बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस हमले से अमेरिका की साख को गंभीर नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here