शराब नीति मामला में दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को भेजा नोटिस, राउज एवेन्यू कोर्ट से हुए थे बरी

0
3

नई दिल्ली। शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही। राउज एवन्यू कोर्ट से बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया।

ईडी ने केजरीवाल पर पूछताछ के लिए जारी समन की अवहेलना का आरोप लगाते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट में शिकायत दायर की थी। हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल से ईडी की उस याचिका पर उनका पक्ष जानना चाहा, जिसमें आबकारी नीति मामले में समन जारी होने के बावजूद जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के कारण उनके खिलाफ दर्ज दो अलगअलग मामलों में उन्हें बरी किए जाने को चुनौती दी गई है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने निचली अदालत के 22 जनवरी के आदेशों के खिलाफ ईडी द्वारा दायर दो याचिकाओं पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता को नोटिस जारी किया और मामले की सुनवाई 29 अप्रैल के लिए तय की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here