सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 325.72 अंक ऊपर, निफ्टी में 112.35 अंकों की तेजी

0

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 20 मार्च को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 325.72 अंक की तेजी के साथ 74,532.96 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 112.35 अंक ऊपर जाकर 23,114.50 पर क्लेज हुआ।

शुक्रवार के कारोबार में एक समय पर सेंसेक्स ने करीब 1080 अंकों की बढ़त के साथ 75,286.39 के स्तर को छू लिया था। हालांकि यह तेजी बरकरार नहीं रही। सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी टाटा स्टील, टेक महिन्द्रा, इंफोसिस, ट्रेन्ट और आरआईएल के शेयरों में रही। इसके विपरित एचडीएफसी बैंक, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व और कोटक महिन्द्रा बैठक के शेयर नुकसान में रहे। शेयर बाजार में आज उतारचढ़ाव के बीच निफ्टी50 के कई दिग्गज शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और कोल इंडिया निफ्टी के फायदे वाले शेयरों में शामिल रहे। दूसरी तरफ एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here