सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 1836.57 अंकों की गिरावट और निफ्टी 601.85 अंक लुढका

0
0
सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 1836.57 अंकों की गिरावट और निफ्टी 601.85 अंक लुढका
सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 1836.57 अंकों की गिरावट और निफ्टी 601.85 अंक लुढका

मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 23 मार्च को शेयर बाजार पर मिडिल ईस्ट का जंग का असर साफ-साफ नजर आया। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 1836.57 अंकों की भारी गिरावट के साथ 72,696.39 अंकों पर और एनएसई 601.85 अंक नीचे जाकर 22,512.65 अंकों पर बंद हुआ। आज की इस गिरावट की वजह से निवेशकों के करीब 14 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

आज के कारोबार में सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से महज 3 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में रहे, जबकि 27 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। इधर, निफ्टी की 50 में से सिर्फ 3 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि 47 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एचसीएल टेक का शेयर आज सबसे ज्यादा 2.10 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन का शेयर आज सबसे ज्यादा 6.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स में आज पावर ग्रिड,, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर ही हरे निशान में रहे। इसके विपरित ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीईएल, इंडिगो, टाटा स्टील , एचडीएफसी बैंक, अडाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, एलएंडटी, एसबीआई, एटरनल, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन कंपनी, जियो फाइनेंशियल शामिल रहे, जबकि सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, ओएनजीसी, पावर ग्रिड कॉर्प और इंफोसिस रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here