वियतनाम में कुदरत का कहर: भीषण बारिश-बाढ़ से 41 की मौत, लाखों प्रभावित
वियतनाम इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ की मार झेल रहा है। लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा ने सेंट्रल वियतनाम में भयंकर बाढ़ और भूस्खलन ला दिए हैं, जिनमें अब तक 41 लोगों की जान जा चुकी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- गिनी में कचरे का पहाड़ बना मौत का मंजर, 30 लोगों की मौत; भारी बारिश के बाद ढहा लैंडफिल
- देशभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून: हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़ से बढ़ी चिंता; MP समेत कई राज्यों में बदले हालात
- Kerala Rain Alert: केरल में भारी बारिश का खतरा, कई इलाकों में अलर्ट; IMD की चेतावनी से बढ़ी चिंता
- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, अलकनंदा खतरे के निशान के ऊपर; प्रशासन अलर्ट
- Gujarat Flood News: भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 40 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना और पुलिस
- मानसून 2026 पर बड़ा अपडेट: देश में बारिश सामान्य से कम, अब आगे कैसा रहेगा मौसम?

हजारों घर पानी में डूब गए हैं और 62,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बचाव दल छतों पर फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। पिछले तीन दिनों में कुछ क्षेत्रों में 150 सेमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं।
वियतनाम के पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, छह प्रांतों में मौतों की पुष्टि हुई है, जबकि नौ लोग अभी भी लापता हैं। लैंडस्लाइड के कारण कई प्रमुख सड़कें बंद पड़ गई हैं, और करीब दस लाख घरों में बिजली कटौती हो गई है।
नेशनल सेंटर फॉर हाइड्रो-मेटियोरोलॉजिकल फोरकास्टिंग ने चेतावनी जारी की है कि ह्यू शहर से लेकर डाक लाक प्रांत तक के तटीय इलाकों में पानी का स्तर 0.3 से 0.6 मीटर तक बढ़ सकता है। साथ ही, मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में सेंट्रल तट, सेंट्रल हाइलैंड्स और दक्षिणी क्षेत्रों में भारी बारिश जारी रहेगी, जिससे अचानक बाढ़, लैंडस्लाइड और शहरी इलाकों में जलभराव का खतरा और बढ़ सकता है।
वियतनाम इस प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।



