पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कहा- कश्मीर पाकिस्तान के गले की नस, इसे कोई भी ताकत अलग नहीं कर सकती
by Ardhendu bhushan
- Published On : 17-Apr-2025 (Updated On : 17-Apr-2025 02:10 pm )
- 05 Comments


नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असमी मुनीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने एक कार्यक्रम में कश्मीर को पाकिस्तान के गले की नस बताया है। उन्होंने दावा किया है कि कश्मीर को कोई भी ताकत अलग नहीं कर सकती है।
जनरल मुनीर विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपको अपने बच्चों को पाकिस्तान की कहानी जरूर बतानी चाहिए। हमारे पूर्वजों ने सोचा था कि हम जीवन के हर पहलू में हिंदुओं से अलग हैं। हमारे धर्म, हमारे रीति-रिवाज, परंपराएं, विचार और महत्वाकांक्षाएं अलग हैं। यही वह आधार था जिस पर दो-राष्ट्र सिद्धांत की नींव रखी गई थी। टू नेशन थियोरी स्वतंत्रता से पहले के वर्षों में मुसलमानों के लिए एक अलग राज्य की मांग करने वाले आंदोलन का आधार था। इस आंदोलन का नेतृत्व,अन्य लोगों के अलावा, मुहम्मद अली जिन्ना ने किया था,जो पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल बने। दो-राष्ट्र सिद्धांत भारत और पाकिस्तान के साझा इतिहास और विरासत के विचार के विपरीत है और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों के भी खिलाफ है। भारत और पाकिस्तान दो राष्ट्र हैं, हम एक राष्ट्र नहीं हैं। इसलिए हमारे पूर्वजों ने इस देश को बनाने के लिए संघर्ष किय। हमारे पूर्वजों और हमने इस देश के निर्माण के लिए बहुत त्याग किया है। हम जानते हैं कि इसकी रक्षा कैसे करनी है। मेरे प्यारे भाइयों, बहनों, बेटियों और बेटों, कृपया पाकिस्तान की इस कहानी को मत भूलना। अपनी अगली पीढ़ी को यह कहानी सुनाना मत भूलना ताकि पाकिस्तान के साथ उनका रिश्ता कभी कमजोर न पड़े।
आतंकवाद को भी लेकर दिया बयान
मुनीर ने बलूचिस्तान में आतंकवाद पर कहा कि बीएलए, बीएलएफ और बीआरए, बलूचिस्तान या पाकिस्तान को नुकसान नहीं पहुंचा सकते। उनकी दस पीढ़ियां भी हमें हरा नहीं सकतीं। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सेना के कड़े रुख की बात कही, लेकिन यह नहीं बताया कि पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों को पनाह देने के आरोप लंबे समय से लगते रहे हैं।
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.
Post a comment