परमाणु परीक्षण पर चीन–अमेरिका टकराव तेज़: बीजिंग ने आरोपों को बताया ‘सरासर झूठ’
चीन ने अमेरिका के उन आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया है कि उसने गुप्त रूप से परमाणु परीक्षण किए हैं। बीजिंग ने इन दावों को “सरासर झूठ” करार देते हुए पलटवार में अमेरिका पर ही नए परमाणु परीक्षण शुरू करने की मंशा रखने का आरोप लगाया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Breaking News: होर्मुज़ स्ट्रेट में बड़ा टकराव! अमेरिका ने मार गिराए ईरानी ड्रोन, भारतीयों की मौत के बाद बढ़ा तनाव
- होर्मुज स्ट्रेट में बड़ा टकराव! अमेरिकी सेना ने मार गिराए ईरान के 4 ड्रोन, क्या Middle East में बढ़ने वाला है नया युद्ध?
- चीन की रेगिस्तान में ‘न्यूक्लियर फोर्ट्रेस’! अमेरिका को जवाब देने की तैयारी, शिनजियांग में बन रहा विशाल गुप्त सैन्य अड्डा
- ईरान-अमेरिका टकराव खतरनाक मोड़ पर, तेहरान का बड़ा आरोप— “दबाव और धमकियों से नहीं झुकेंगे”
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के सभी दावे पूरी तरह बेबुनियाद हैं और उनका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है।
दरअसल, शुक्रवार को जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र के निरस्त्रीकरण सम्मेलन के दौरान अमेरिका ने आरोप लगाया था कि चीन ने साल 2020 में परमाणु परीक्षण किए थे। अमेरिका का यह भी दावा था कि चीन पहले भी कई परीक्षण कर चुका है और भविष्य में और परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है।
ये आरोप ऐसे संवेदनशील समय में सामने आए हैं, जब अमेरिका और रूस के बीच आखिरी बची परमाणु हथियार नियंत्रण संधि की मियाद एक दिन पहले ही समाप्त हो चुकी है।
इस बीच अमेरिका ने एक नए परमाणु हथियार नियंत्रण समझौते की मांग की है, जिसमें चीन को भी शामिल करने पर ज़ोर दिया जा रहा है।



