देश में ठंड ने दी दस्तक, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन — मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Date:

देश में ठंड ने दी दस्तक, तापमान में गिरावट से बढ़ी ठिठुरन — मौसम विभाग ने दी चेतावनी

देश के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अब ठंड का असर महसूस होने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है और आने वाले दिनों में ठिठुरन और बढ़ने की संभावना है। विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली सहित उत्तर भारत में मौसम में अचानक बदलाव दर्ज किया गया है। हवा में नमी बढ़ी है और तापमान में गिरावट आई है। बीते सप्ताह हुई बारिश ने इस ठंड को और बढ़ा दिया है।

MP Weather: मध्य प्रदेश में ठंड और घने कोहरे का सितम, जानिए- कब से मिलेगी  सर्दी से राहत | Madhya Pradesh Weather Report Cold and dense fog in Madhya  Pradesh, know when

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल दिल्ली और पूरे उत्तर भारत में ठंड समय से पहले दस्तक दे सकती है। श्रीनगर में हाल की बर्फबारी और जम्मू-कश्मीर व मैदानी इलाकों में हुई बारिश ने तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की है।

हिमाचल प्रदेश में पिछले हफ्ते लगातार बर्फबारी और बारिश हुई, जिससे वहां और पंजाब जैसे पड़ोसी राज्यों में भी तापमान गिर गया।

आईएमडी के अनुसार, इस बार ला नीना के प्रभाव के चलते उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। पहाड़ी इलाकों में शीत लहर और बर्फबारी बढ़ने की संभावना जताई गई है।

विभाग ने अक्टूबर में देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश और आने वाले दिनों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इन हवाओं का सीधा असर ठंड पर पड़ेगा और तापमान में और तेजी से गिरावट आने की उम्मीद है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सोमनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सोमनाथ मंदिर के अमृत महोत्सव में शामिल हुए। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास में कई आक्रांताओं ने सोमनाथ मंदिर पर हमला किया और उसके वैभव को मिटाने की कोशिश की, लेकिन वे कभी सफल नहीं हो सके।