पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड चेज के साथ रचा इतिहास

Date:

पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड चेज के साथ रचा इतिहास

पंजाब किंग्स ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने आईपीएल के 17 सीजन के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया है। पंजाब ने 262 रन के लक्ष्य को मात्र 18.4 ओवर में चेज कर लिया। यानी आखिर में आठ गेंद बाकी रह गए। 262 रन आईपीएल इतिहास का सबसे सफल चेज है। इससे पहले आईपीएल 2020 में राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ 224 रन चेज किए थे। पंजाब के लिए जीत के हीरो जॉनी बेयरस्टो, शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह रहे।

Ipl 2024 Kkr Vs Pbks Result: Kolkata Knight Riders Vs Punjab Kings Key  Highlights Analysis Result - Amar Ujala Hindi News Live - Kkr Vs Pbks:पंजाब  ने कोलकाता के खिलाफ रिकॉर्ड चेज

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 261 रन बनाए थे। फिल सॉल्ट ने 37 गेंद में 75 रन और सुनील नरेन ने 32 गेंद में 71 रन की पारी खेली। जवाब में प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद में 54 रन की पारी खेल पंजाब को तूफानी शुरुआत दिलाई। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद में 108 रन और शशांक सिंह ने 28 गेंद में 68 रन की नाबाद पारी खेल पंजाब को जीत दिलाई। इस मैच में 42 छक्के लगे, जो कि आईपीएल इतिहास के किसी मैच में सबसे ज्यादा हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिंद महासागर पर एकजुटता का आह्वान: संकट के बीच जयशंकर का सहयोग पर जोर

एस जयशंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े वैश्विक तनाव...

हवा में संकट, लखनऊ में राहत: ईंधन कम होने पर विमान की आपात लैंडिंग

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह उस...