विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी मजबूत करने में जुटे अखिलेश यादव, नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित कई नेताओं ने थामा सपा का दामन

Date:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश चुनाव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। लखनऊ में रविवार को सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव की मौजूदगी में कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा का दामन थाम लिया। उनके अलावा दल (एस) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे राजकुमार पाल, बसपा पृष्ठभूमि के अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर दानिश खान और पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा तीन महिला नेत्रियां भी सपा में शामिल हुईं।

उल्लेखनीय है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। पार्टी में उनका अच्छा रसूख था। समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मेरे पुराने रिश्ते हैं। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। हम उनके बताए रास्ते पर चलेंगे। मेरे शामिल होने से पहले पार्टी में और भी कई सीनियर नेता हैं। हमें उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को मजबूत करना है। पार्टी मजबूत होगी तो हम मजबूत होंगे।

इस मौके पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसा कि आज हमारे पास फूल गए हैं, तो किसी का फूल मुरझाता जा रहा है। राजकुमार पाल के आने से हमारे श्यामलाल पाल और मजबूत होने जा रहे हैं। कुछ लोग शंकराचार्य को भी अपमानित कर रहे। उनके साथ हम लोग हैं। शंकराचार्य शंका से परे होते हैं। इनकी भाषा ऐसी है, जब मुंह खोलातब बुरा बोला। जो लोग अधिकारियों के माध्यम से दूसरों के सर्टिफिकेट मांग रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट कहां हैं। सपा मुखिया ने सीएम का नया मतलब बताया। उन्होंने कहा कि आजकल सीएम का मतलब करप्ट माउथ भी है। आज दिल्ली और लखनऊ दोनों की हवा खराब है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राज्यसभा चुनाव में भाजपा के तीनों उम्मीदवारों की जीत पर बोले दिग्विजय सिंह-सब ने मिलजुलकर की चोरी, कमलनाथ ने भी साधा निशाना

मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव से कांग्रेस पूरी तरह बाहर हो गई है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द होने के बाद आज गुरुवार को भाजपा के तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया है। इस पर पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।