त्रिपुरा; बांग्लादेश के उप उच्चायोग में प्रदर्शन के बाद वीजा सेवाएं निलंबित

Date:

त्रिपुरा; बांग्लादेश के उप उच्चायोग में प्रदर्शन के बाद वीजा सेवाएं निलंबित

त्रिपुरा के अगरतला स्थित बांग्लादेश उप उच्चायोग ने वीजा और वाणिज्य दूतावास से जुड़े कामकाज को अस्थायी रूप से रोक दिया है। यह फैसला सोमवार को हुए एक अप्रिय घटनाक्रम के बाद लिया गया, जब प्रदर्शनकारियों ने उप उच्चायोग के बाहर लगाए गए बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसकर तोड़फोड़ की।बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई और त्रिपुरा पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। मंत्रालय ने कहा कि यह घटना पुलिस की आंखों के सामने हुई, लेकिन इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

Bangladesh High Commission locked after uproar in Tripura work halted due  to protests|त्रिपुरा में बवाल के बाद बांग्लादेश उच्चायोग पर ताले, विरोध  प्रदर्शन के चलते कामकाज ठप

भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह घटना बेहद दुखद और खेदजनक है। राजनयिक मिशन की संपत्ति का नुकसान किसी भी स्थिति में अस्वीकार्य है। भारत सरकार बांग्लादेश उच्चायोग और उप उच्चायोग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है।

यह प्रदर्शन बांग्लादेश में इस्कॉन से जुड़े महंत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी और वहां अल्पसंख्यकों पर कथित हमलों के विरोध में हो रहा था। इस स्थिति को देखते हुए त्रिपुरा और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों में अस्थायी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।