पुलवामा के वीरों को नमन: पीएम मोदी ने शहीद जवानों के साहस को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वीर जवानों का बलिदान सदैव राष्ट्र की स्मृति में अमिट रहेगा और हर भारतीय को साहस व प्रेरणा देता रहेगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- World Environment Day: PM मोदी का बड़ा संदेश, ग्रीन इंडिया को लेकर कही अहम बात
- Subhash Kashyap Death News: PM Modi समेत देश के शीर्ष नेताओं ने जताया शोक
- पीएम मोदी ने दी बकरीद की मुबारकबाद, कहा- “देश में भाईचारा और खुशियां हों मजबूत”
- स्वीडन ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, विश्व मंच पर बढ़ा भारत का गौरव
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वह 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी देशभक्ति, दृढ़ संकल्प और सेवा भाव हमेशा देश की सामूहिक चेतना में अंकित रहेंगे। “उनकी हिम्मत से हर भारतीय को ताकत मिलती है,
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र को एकजुट और मजबूत भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।
गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार से सीआरपीएफ के काफिले की बस को निशाना बनाया था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके कुछ दिनों बाद भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए बालाकोट एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया था।
पुलवामा के शहीदों की यह कुर्बानी आज भी देशवासियों को सुरक्षा, एकता और राष्ट्रभक्ति के संकल्प से जोड़ती है।


