खालिदा जिया की गंभीर सेहत पर पीएम मोदी की चिंता, बीएनपी ने जताया धन्यवाद
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी प्रमुख बेगम खालिदा जिया की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। इसी बीच जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी खराब सेहत पर गहरी चिंता जताते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना की, तो बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया।
👉 यह भी पढ़ें:
- World Environment Day: PM मोदी का बड़ा संदेश, ग्रीन इंडिया को लेकर कही अहम बात
- Subhash Kashyap Death News: PM Modi समेत देश के शीर्ष नेताओं ने जताया शोक
- पीएम मोदी ने दी बकरीद की मुबारकबाद, कहा- “देश में भाईचारा और खुशियां हों मजबूत”
- स्वीडन ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, विश्व मंच पर बढ़ा भारत का गौरव
बीएनपी ने अपने पोस्ट में लिखा कि पार्टी प्रधानमंत्री मोदी के भावनात्मक संदेश और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभारी है। साथ ही भारत की ओर से हरसंभव मदद देने की तत्परता पर भी गहरा धन्यवाद दिया।
इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा था कि वह खालिदा जिया की बिगड़ती सेहत से गहराई से चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि खालिदा जिया ने बांग्लादेश के सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भारत उनकी त्वरित स्वस्थ होने की कामना करता है और इस कठिन समय में हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।
80 वर्षीय खालिदा जिया को 23 नवंबर को ढाका के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें गंभीर सीने के संक्रमण ने प्रभावित किया, कुछ दिनों बाद उनकी स्थिति और बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें सीसीयू में शिफ्ट किया गया। फिलहाल वह वेंटिलेशन पर हैं और स्थानीय डॉक्टरों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।


