महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति की आंधी, एमवीए का सूपड़ा साफ, भाजपा को मिली सबसे ज्यादा सीटें, राज ठाकरे शून्य पर आउट

Date:

मुंबई। महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में महायुति ने प्रचंड बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कुल 288 सीटों में से महायुति ने 215 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। भाजपा 129 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, वहीं एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 51 और अजित पवार की एनसीपी ने 35 सीटें मिली हैं।

नगरीय निकाय चुनाव में इस बार महायुति का सूपड़ा साफ करने का दावा कर रहे महाविकास अघाड़ी को काफी निराशा हाथ लगी है। महा विकास अघाड़ी मात्र 51 निकायों पर सिमट गई है और खास बात यह कि इसमें कांग्रेस एमवीए के सभी दलों पर भारी पड़ी है। कांग्रेस को 36, उद्धव ठाकरे की शिवसेना को 8 और शरद पवार की एनसीपी को मात्र 7 सीटें मिली हैं। एक और चौंकाने वाली बात यह है कि इस चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी मनसे का खाता भी नहीं खुला है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी जीत की बधाई

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में बंपर जीत पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र की जनता का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने राज्य में नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा और महायुति को प्रचंड सफलता दिलाई.।यह सफलता हमारे कार्यकर्ताओं की है, यह उनकी जीत है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

TMC के बागी सांसदों पर भड़के कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद, सुना दी खरी-खरी

टीएमसी के बागी सांसदों पर कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने जमकर अपना गुस्सा निकाला है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब बीजेपी के इशारे पर हो रहा है.। उन्होंने बागी सांसदों को 'गद्दार' और 'भगोड़ा' तक कह दिया। कल्याण बनर्जी ने कहा कि बागी सांसद सत्ता के बिना नहीं रह सकते हैं, उनको बंगला, गाड़ी और सुरक्षा चाहिए, इसलिए यह सब कर रहे हैं।