महाकाल मंदिर में ध्वजा और शस्त्र पूजन के बाद सीएम यादव ने भांजी तलवार, आज गेर में भी होंगे शामिल

Date:

उज्जैन। आज रविवार को पूरे प्रदेश में रंगपंचमी मनाई जा रही है। उज्जैन में भी गेर निकलेगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने महाकाल मंदिर से निकलने वाली पारंपरिक गेर से पहले ध्वजा का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने अखाड़े के शस्त्रों की भी पूजा की। इसके बाद सीएम तलवार भांजते भी नजर आए।

आज शाम 6 बजे महाकालेश्वर मंदिर से ध्वज चल समारोह भी निकाला जाएगा, जिसमें शिव परिवार की झांकियां और बैंड आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे। रंगपंचमी के अवसर पर इस बार गेर नए स्वरूप में आयोजित की जा रही है। प्रशासन और आयोजन समिति के निर्णय के अनुसार, यह गेर पारंपरिक उत्तर क्षेत्र के बजाय दक्षिण क्षेत्र से निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में होने वाले इस आयोजन को श्री कृष्ण सुदामा रंग पंचमी उत्सव नाम दिया गया है।

गेर में उड़ेगा 25 क्विंटल हर्बल गुलाल

इस गेर में लगभग 25 क्विंटल हर्बल गुलाल का उपयोग किया जाएगा। झांकियां, ताशाढोल, नृत्य दल और बैंड पार्टियां इस आयोजन को भव्य रूप देंगी। गेर में मुख्यमंत्री के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था की गई है। रंगपंचमी के अवसर पर आज शाम 6 बजे महाकालेश्वर मंदिर से ध्वज चल समारोह निकाला जाएगा। साथ ही शहर के देवास गेट पर पचास साल पुराने कड़ाव से भी होली खेली जाएगी।

महाकाल को चढ़ाया गया हर्बल रंग

रंगपंचमी पर रविवार तड़के महाकालेश्वर मंदिर में परंपरा अनुसार सुबह 4 बजे पट खुलने के बाद भस्म आरती के दौरान विशेष पूजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री महाकालेश्वर को केसर युक्त जल अर्पित किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल का त्रिपुंड, मुंडमाल और रजत आभूषणों से राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। इस दौरान भगवान महाकाल, माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय और नंदी को हर्बल रंग चढ़ाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मोहनलाल ने फिल्म L366 का शीर्षक और नया पोस्टर किया जारी, ‘अथिमनोहरम’ रखा नाम

कोच्चि। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल ने आखिरकार...