29℃ Madhya Pradesh

Get In Touch

कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस, 15 अक्टूबर को आईएमए के आह्वान पर देशव्यापी भूख हड़ताल

Logo

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस के विरोध में डॉक्टरों का आंदोलन जारी है। नौ दिन से डॉक्टर भूख हड़ताल पर हैं। अब आईएमए ने 15 अक्टूबर को देशव्यापारी भूख हड़ताल का ऐलान किया है। इस दिन देशभर के जूनियर डॉक्टर सुबह 6 से शाम 6 बजे तक भूख हड़ताल करेंगे।

उल्लेखनीय है कि ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस के विरोध में कोलकाता में लगातार आंदोलन चल रहा है। विरोध कर रहे डॉक्टर न्याय की मांग के साथ कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य सचिव को हटाने सहित कई मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। कोलकाता और सिलीगुड़ी में कई डॉक्टर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। भूख हड़ताल के दौरान तीन डॉक्टरों की हालत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। भूख हड़ताल कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। अब आईएमए ने कहा है कि 15 अक्टूबर को आईएमए जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क (जेडीएन) सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पूरे देश में भूक हड़ताल करेगा। आईएमए ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से हड़ताली डॉक्टरों की मांगें मानने की गुजारिश की है।

img
Consulting Editor

Ardhendu bhushan

Ardhendu Bhushan

Post a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp