जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल भारत दौरे पर

Date:

जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल भारत दौरे पर

जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं।

इसरो का दौरा और दिल्ली यात्रा

भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, वाडेफुल मंगलवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का दौरा करेंगे। इसके बाद वह मंगलवार रात दिल्ली रवाना होंगे, जहां अगले दिन उनकी मुलाक़ात विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से होगी।

जर्मन मंत्री ने कहा कि इजरायल को भविष्य में हथियारों की आपूर्ति गाजा की  स्थिति पर निर्भर करेगी | रॉयटर्स

भारत-जर्मनी साझेदारी पर जोर

वाडेफुल ने कहा कि भारत और जर्मनी के बीच साझेदारी के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत एक अहम साझेदार है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति के स्तर पर हमारे संबंध घनिष्ठ हैं। सुरक्षा सहयोग से लेकर इनोवेशन, तकनीक और स्किल्ड वर्कर्स की भर्ती तक, रणनीतिक साझेदारी के विस्तार की काफी संभावनाएं हैं।”

भारत की वैश्विक भूमिका

जर्मन विदेश मंत्री ने आगे कहा भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश और सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारत की आवाज़ न सिर्फ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी सुनी जाती है। यही कारण है कि मैं बेंगलुरु और नई दिल्ली की यात्रा पर हूं।”

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने पहली कैबिनेट बैठक में ही कई बड़े फैसले लिए। इस दौरान उन्होंने राज्य में केंद्र की प्रमुख स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत को लागू करने की घोषणा की। चुनाव में भाजपा ने बंगाल में जीत के बाद इसे लागू करने का वादा किया था।