एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे सीपी राधाकृष्णन, भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में हुआ फैसला

Date:

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में रविवार को यह फैसला किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी घोषणा की। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम चाहते हैं कि अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव सर्वसम्मति से हो जिसके लिए हमने विपक्षी नेताओं से संपर्क किया है।

उल्लेखनीय है कि जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से एनडीए की ओर से उम्मीदवार के नाम को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है तो वहीं 25 अगस्त तक नाम वापस लिया जा सकता है। भाजपा के सूत्र बताते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के अलावा एनडीए के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी सीपी राधाकृष्णन के नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे।

संघ से जुड़े रहे हैं राधाकृष्णन

सीपी राधाकृष्णन का जन्म तमिलनाडु के तिरुप्पुर में 20 अक्टूबर 1957 को हुआ था। वे संघ और जनसंघ से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। साल 1998 और 1999 में वे कोयम्बटूर से लोकसभा सांसद चुने गए। 2003 से 2006 तक वे तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष भी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। खिलाड़ियों के हालिया चयन और टीम इंडिया के लिए प्रमुख टूर्नामेंट और खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई ने अजीत अगरकर पर फिर से भरोसा दिखाया। अजीत अगरकर को वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष पद पर जून 2027 तक बरकरार रखा गया है। उन्हें पिछले कुछ वर्षों में प्रमुख टूर्नामेंटों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए चुना गया है, जहां भारत ने खिताब जीते और विश्व की नंबर 1 क्रिकेट टीम बनी। अगरकर के नेतृत्व में और खिलाड़ियों के सही चयन के दम पर भारत ने 2023 से मार्च 2026 तक कई प्रमुख टूर्नामेंट जीते। भारत ने आईसीसी के 4 प्रमुख टूर्नामेंटों के फाइनल में जगह बनाई और उनमें से 3 जीते। सबसे बड़ी सफलता टी20 विश्व कप 2026 और चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत थी। अगरकर खुद भारतीय क्रिकेट टीम में एक खिलाड़ी के रूप में अपनी विरासत छोड़ चुके हैं और अब वे अपने वर्षों के अनुभव का उपयोग भारतीय क्रिकेट टीम के सुधार के लिए कर रहे हैं। खराब फॉर्म के कारण शुभमंगिल को टी20 टीम से बाहर करना, सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाना, घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के कारण ईशान किशन को मौका देना और विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के संन्यास को संभालना, ये सभी उनके फैसले सराहनीय थे। नई जिम्मेदारियों के साथ, अगरकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के चयन के साथ भारतीय क्रिकेट टीम को सफलता के पथ पर ले जाने के लिए 2027 विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करेंगे।