पूर्णिया में वंदे भारत ट्रेन हादसा, 4 किशोरों की मौत, 2 घायल
बिहार के पूर्णिया जिले में कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर बड़ा हादसा हुआ। शुक्रवार अहले सुबह करीब 5 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 4 किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- जम्मू–श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए कड़ा सुरक्षा कवच: 20 डिब्बों की ट्रेन जल्द होगी रवाना
- चीन के युन्नान में दर्दनाक रेल हादसा: टेस्टिंग ट्रेन की चपेट में आने से 11 कर्मचारियों की मौत, 2 घायल; जांच शुरू
- देश में आज से चार नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू, प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से दिखाई हरी झंडी, कहा- देश की चेतना का माध्यम हैं तीर्थ यात्राएं
- दिल्ली से भोपाल आ रही वंदे भारत में झांसी स्टेशन पर एक यात्री के साथ मारपीट, बबीना के भाजपा विधायक पर समर्थकों से पिटवाने का आरोप
कैसे हुआ हादसा
घटना कसबा थाना क्षेत्र के यवनपुर रेलवे फाटक के पास हुई। मृतक और घायल किशोर दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान पटना-दानापुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस से टकरा गए।
मृतक और घायलों की पहचान
सभी किशोर पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के चांदपुर भंगहा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये किशोर पूर्णिया में एक मखाना फैक्ट्री में काम करते थे। घायलों को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनास्थल से बरामद सामान
पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन भी मिला है। घटना की सूचना पर कसबा थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस का बयान
रेल पुलिस के अनुसार मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
यह हादसा दशहरा उत्सव के बीच इलाके में गम और शोक का माहौल छोड़ गया है।


