29℃ Madhya Pradesh

Get In Touch

हरियाणा में मतदान के दो दिन पहले भाजपा को झटका, राहुल गांधी की मौजूदगी में अशोक तंवर फिर कांग्रेस में शामिल

Logo

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अकूटबर को मतदान होना है। इससे पहले ही कांग्रेस ने भाजपा को जोरदार झटका दिया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को भाजपा नेता अशोक तंवर महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए। यह वही तंवर हैं जो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की कुमारी शैलजा के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि अशोक तंवर हिसार से सांसद भी रह चुके हैं। 5 अक्टूबर 2019 को वे कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हो गए थे। जनवरी 2024 में तंवर भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में उन्हें सिरसा से टिकट दिया था, लेकिन वे हार गए थे।  वे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में भी रह चुके हैं। कांग्रेस में उनकी गिनती राहुल गांधी के खास लोगों में होती है। राहुल ने ही उन्हें फरवरी 2014 में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी थी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अनबन के बाद 2019 में विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। अब चुनाव के दो दिन पहले कांग्रेस ने उन्हें अपने साथ ले लिया, लेकिन इसका ज्यादा फायदा पार्टी को होता दिखाई नहीं दे रहा।

img
Consulting Editor

Ardhendu bhushan

Ardhendu Bhushan

Post a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp