बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे गए हैं। यह कार्रवाई जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जंगल क्षेत्र में नक्सलियों ने पहले सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू की थी। इसके जवाब में जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई भीषण मुठभेड़ में पांच नक्सली मौके पर ही ढेर हो गए।
इस कार्रवाई में 214 नक्सली ठिकानों और बंकरों को ध्वस्त करने की भी जानकारी मिल रही है। इस दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है। यह कार्रवाई नक्सलियों के नेटवर्क को कमजोर करने में सहायक सिद्ध हो रही है। बताया जाता है कि सुरक्षाबलों को बीजापुर के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद जवानों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान ही नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने अपनी रणनीति के तहत जवाबी कार्रवाई की और नक्सलियों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- छत्तीसगढ़ के कांकेर में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के तीन जवान घायल, तलाशी अभियान जारी
- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पहाड़ से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट विमान, पहाड़ से आग की लपटें उठती दिखीं
- छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 10 मजदूरों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
- छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजित जोगी के बेटे अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा, हाईकोर्ट ने जग्गी हत्याकांड में सुनाया फैसला



