मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में मंगल, सेंसेक्स 1200 अंक चढ़ा, निफ्टी ने भी लगाई छलांग
by Ardhendu bhushan
- Published On : 08-Apr-2025 (Updated On : 08-Apr-2025 09:48 am )
- 05 Comments


मुंबई। मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भी मंगल दिख रहा है। पिछले दिन गिरावट के बाद आज शेयर बाजार ने हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 1,283.75 अंक उछलकर 74,421.65 अंक पर आ गया। इसी तरह निफ्टी 415.95 अंक चढ़कर 22,577.55 अंक पर कारोबार करता दिखा।
मंगलवार सुबह 9:09 बजे सेंसेक्स 875.83 अंक (1.20%) की बढ़त के साथ 74,013.73 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 285.15 अंक (1.29%) ऊपर 22,446.75 के स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में 9:21 बजे सेंसेक्स 1,200.70 अंक (1.64%) की जोरदार तेजी के साथ 74,338.59 पर और निफ्टी 377.00 अंक(1.70%) की शानदार बढ़त के साथ 22,538.60 पर ट्रेड कर रहा था।
इससे पहले सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गई थी। बीएसई सेंसेक्स 2,226 अंक टूटकर 73,137 पर बंद हुआ था और निफ्टी 743 अंक नीचे जाकर 22,161 पर क्लोज हुआ था। यह 10 महीने में बाजार की सबसे बड़ी गिरावट बताई जा रही है। सोमवार की गिरावट से निवेशकों के करीब 14 लाख करोड़ रुपये डूब गए। कारोबार के दौरान एक समय नुकसान 20 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, हालांकि अंत में थोड़ी
Tags:
Recent News
Daily Newsletter
Get all the top stories from Blogs to keep track.
Post a comment