एचबीटीवी न्यूज ने रुकवाया हरियाणा गृह निर्माण संस्था में भूमाफियाओं का खेल, कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन, तहसीलदार, आरआई और पटवारी को लूप लाइन भेजा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर में भूमाफियाओं का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा। शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी वे कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं। ताजा मामला हरियाणा गृह निर्माण संस्था का है। यहां भूमाफियाओं ने तहसीलदार के माध्यम से उस जमीन की नपती के आदेश जारी करवा दिए थे, जिस पर पूर्व कलेक्टर मनीष सिंह ने रोक लगा रखी थी। इसकी जानकारी जब एचबीटीवी न्यूज को लगी तो यह मामला कलेक्टर के संज्ञान में लाया गया। कलेक्टर ने सख्त एक्शन लेते हुए तहसीलदार, आरआई और पटवारी को लूप लाइन में भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व कलेक्टर मनीष सिंह ने नगर भूमि सीमा अधिनियम 1976 की धारा 20 (क) के तहत एक आदेश निकाला था। इसमें खसरा नंबरों का उल्लेख करते हुए स्पष्ट आदेश दिया गया था कि इन जमीनों पर जब तक सुनवाई नहीं होगी कुछ भी नहीं हो सकता। इसमें हरियाणा गृह निर्माण संस्था की कनाड़िया स्थित जमीन खसरा नंबर 1179 भी शामिल है। इस संस्था पर प्रशासक भी बैठा हुआ है।

दो भूमाफिया लंबे समय से कर रहे कोशिश

शहर के दो कुख्यात भूमाफिया जो कई बार जेल की हवा भी खा चुके हैं, हरियाणा गृह निर्माण संस्था की जमीन को निपटाने की कोशिश में लगे हैं। इनमें से एक भूमाफिया जो जेल से आने के बाद ज्यादा ही सक्रिय है, उसने तहसीलदार के माध्यम से खेल जमाने की कोशिश की। तहसीलदार ने इस जमीन की नपती का आदेश निकाल दिया। चूंकि आदेश हो चुका था तो आरआई और पटवारी जाकर जमीन की नपती भी कर आए।

एचबीटीवी न्यूज ने दी कलेक्टर को जानकारी

यह मामला पता चलते ही एचबीटीवी न्यूज ने मय प्रमाण कलेक्टर शिवम वर्मा को जानकारी दी। उन्होंने पता लगाया तो जानकारी मिली कि इस जमीन की नपती तो हो ही नहीं सकती थी। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार जूनी इंदौर प्रीति भिसे को हटाकर कलेक्टोरेट की नजूल शाखा में पदस्थ कर दिया। इतना ही नहीं राजस्व निरीक्षक (आरआई) मनीष चतुर्वेदी और पटवारी जूनी इंदौर अक्षय शांडिल्य को भू-अभिलेख शाखा में अटैच कर दिया।

कलेक्टर बोले-मामले की जांच कराएंगे

कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद हमने इसे रुकवा दिया है। अब पूरे मामले की जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक जमा करने हैं 2 करोड़

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने उन्हें चेक बाउंस मामले में 2 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।

Sensex में 778 अंक की गिरावट, Nifty 23,150 के नीचे बंद हुआ बाजार

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स में 778 अंक की गिरावट आई। निफ्टी 23,150 के नीचे बंद हुआ। निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट।

कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?

राहुल गांधी के छात्र कार्यक्रम से पहले भाजपा ने इंदौर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा किया। यह युवा राजनीति में भाजपा की सक्रियता को दर्शाता है।

HAL से बड़ी सौगात: इंडियन एयरफोर्स और Pawan Hans को मिलेंगे 3 स्वदेशी एयरक्राफ्ट

HAL से बड़ी सौगात के तहत इंडियन एयरफोर्स और Pawan Hans को तीन स्वदेशी एयरक्राफ्ट मिलने जा रहे हैं। यह कदम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा।

सरकार ने Air India को बिना इमिग्रेशन के देश छोड़ने पर दिया शो कॉज नोटिस

सरकार ने एयर इंडिया को बिना इमिग्रेशन के देश छोड़ने पर कारण बताओ नोटिस दिया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन विदेशी बिना जांच के विदेश गए।

भोपाल मेट्रो ने घटाए 21 फेरे, यात्रियों की कमी और बढ़ते खर्च के बीच टाइम टेबल बदला

भोपाल मेट्रो ने यात्रियों की कमी के कारण 21 फेरे घटाए हैं। टाइम टेबल बदला गया ताकि बढ़ते खर्चों को नियंत्रित किया जा सके।

9850 करोड़ का सागर-सतना एक्सप्रेसवे बनेगा वाराणसी-प्रयागराज वालों के लिए गेमचेंजर

9850 करोड़ का सागर-सतना एक्सप्रेसवे वाराणसी-प्रयागराज वालों के लिए गेमचेंजर साबित होगा। यह यात्रा और व्यापार दोनों को तेज करेगा।

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस: पति ने बताया, कारोबारी के पास थे आपत्तिजनक वीडियो

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस में पति ने खुलासा किया कि कारोबारी के पास आपत्तिजनक वीडियो थे। यह मामला अब और गंभीर हो गया है।

बैतूल, नागपुर, वडोदरा तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, एक्सप्रेसवे से MP की तस्वीर बदलेगी

बैठूल नागपुर वडोदरा तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी से मध्य प्रदेश की तस्वीर बदलने वाली है। एक्सप्रेसवे से यात्रा और आर्थिक विकास को मिलेगी नई गति।

इंदौर में स्वाइन फ्लू से डॉक्टर की पत्नी की मौत, शाजापुर की महिला 10 दिन पहले भर्ती

इंदौर में स्वाइन फ्लू से डॉक्टर की पत्नी की मौत। शाजापुर की महिला 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुई थी। संक्रमण की गंभीरता बढ़ी है।