0:00
0:00 left
पीएम आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉ. बिबेक देबरॉय का निधन
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष और अर्थशास्त्री डॉ. बिबेक देबरॉय का 69 साल की उम्र में निधन हो गया.
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट के जरिए शोक व्यक्त किया. पीएम ने लिखा, मैं डॉ. देबरॉय को काफी समय से जानता था. मैं आकादमिक जगत के प्रति उनकी समझ और जुनून को हमेशा याद रखूंगा. मैं उनके निधन से दुखी हूं और उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाए हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- Paper Leak पर PM मोदी का बड़ा ऐलान! दोषियों को जल्द सजा के लिए बनेंगी Fast Track Courts, बोले—‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’
- Donald Trump vs Congress: ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका, हाउस ने सैन्य कार्रवाई रोकने वाला प्रस्ताव किया पास
- विकसित भारत के लिए तेज़ होंगे सुधार: मंत्रिपरिषद बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश
- दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार
- हुर्रियत चेयरमैन’ हटाने पर मीरवाइज़ की सफ़ाई: दबाव में बदलनी पड़ी एक्स प्रोफाइल
- ओडिया गायक ह्यूमन सागर का निधन: 34 साल की उम्र में थम गई मधुर आवाज
अपने एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, डॉ. बिबेक देबरॉय एक महान विद्वान थे. वे अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, अध्यात्म और कई दूसरे मामलों के पारंगत जानकार थे.पीएम ने बिबेक को याद करते हुए लिखा,अपने कामों के जरिए उन्होंने भारत की बौद्धिकता पर एक अमिट छाप छोड़ी है. उन्हें हमारे प्रचीन ग्रंथों पर काम करना और युवाओं के लिए उन्हें आसान बनाना बहुत पसंद था.प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद एक स्वतंत्र निकाय के तौर पर काम करती है.



